खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

धराशाही होने के कगार पर पहुंच गए शौचालय और हितग्राहियों को नहीं मिली राशि

  • ठेकेदारी मैं करवाए गए निर्माण, दर्जनों शौचालय आज तक अधूरे।
  • अमरपुर जनपद के रमपुरी ग्राम पंचायत का मामला।

डिडौरी/शाहपुर। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी में सरपंच ,सचिव के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बनवाए गए शौचालय में जमकर भ्रष्टाचार किया गया।आरोप लगाया गया कि जिम्मेदारों द्वारा शौचालय निर्माण को ठेकेदारी में करवाकर अधूरा छोड़ दिया गया और शौचालय निर्माण को पूरी बता कर राशि भी निकाल ली गई। ग्रामीणों की माने तो गांव में दर्जनों शौचालय आज भी अधूरे पड़े हुए हैं जो अब जर्जर भी होने लगे हैं, कभी भी बनाए गए शौचालय धराशाही हो सकते हैं। बावजूद अधूरे पड़े शौचालय को पूरा कराने पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है, जिससे शासन की महत्वकांक्षी जनकल्याणकारी योजना स्वच्छ भारत मिशन पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

  • जांच करवाकर ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो ग्राम पंचायत रमपुरी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बनाए गए शौचालय लगभग आधे से भी ज्यादा अधूरे पड़े हुए हैं,कई शौचालयों के गड्ढे नहीं है तथा कई शौचालयों के केवल दीवाल ही खड़ा कर दिया गया, सरपंच और सचिव के द्वारा कागजों में शौचालय को पूर्ण बता कर मनमानी पूर्वक राशि का आहरण भी कर लिया गया। जबकि जमीनी स्तर पर आज भी दर्जनों शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं। बताया गया कि कई हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की राशि का छ:-छ: हजार रुपए ही दिए गए, जिससे अधूरे शौचालय कई हितग्राही ने आज तक पूरे नहीं करावा पाए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page