सावन बैरागी को बनाया गया सपाक्स पार्टी के जिला अध्यक्ष

- नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को पार्टी सौपा नियुक्ति पत्र।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। डिंडौरी जिला के समाज सेवी सावन बैरागी को सपाक्स पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। सपाक्स पार्टी ने आज एक भव्य कार्यक्रम सूबखार इलाके में आयोजित कर सावन बैरागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर 8 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नियुक्तिपत्र सौपा है। कार्यक्रम के दौरान सपाक्स पार्टी ने महिला मौर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान सपाक्स पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक पांडे,मण्डला जिला संयोजक आनंद ज्योतिषी, मण्डला जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सपाक्स पार्टी के मंडला जिला संयोजक आनंद ज्योतिषी ने बताया कि सपाक्स पार्टी मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है वही बिहार राज्य में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।डिंडौरी जिला में भी कार्यकारिणी आज गठित की गई है।जिसमे सावन बैरागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है वही गगन सिंह उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दीपक परस्ते अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अनुपम दुबे सचिव बनाये गए है वही महिला मोर्चा का गठन कर श्रीमती स्वाति शुक्ला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्रीमती अंजना बैरागी उपाध्यक्ष, विधि तिवारी सचिव, रत्ना नामदेव कोषाध्यक्ष, पूनम तिवारी जिला सह संयोजक इन सभी को सपाक्स पार्टी की कार्यकारिणी में गठन किया गया है।



