अज्ञात व्यक्ति ने महिला के खाते से निकाली राशि

पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 15 निवासी ओमवती बर्मन के खाता क्रमांक 202055701 से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राशि का आहरण कर लिया गया है, जिसकी जानकारी लगते ही पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।पीड़ित ने शिकायत में उल्लेख किया कि गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे मोबाइल नंबर पर पैसे निकाले जाने की मैसेज मिली, मैं एटीएम रखकर चेक करने गई तब पता चला कि एटीएम ब्लॉक हो गया है,जिससे मालूम हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से राशि का आहरण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस तरह की ठगी के मामले जिले में पहले भी सामने आ चुके हैं, ठोस कार्यवाही ना होने के चलते लगातार फर्जी तरीके से पैसे निकालने के मामले सामने आते ही जा रहे हैं, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फर्जी तरीके से निकाली जा रही राशियों पर अंकुश लगाया जा सके।



