मध्य प्रदेशसतना दर्पण

नवरात्रि में मांस ,अंडा और पैकारी की अवैध मदिरा बन्द हो

अमरपाटन। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम अमरपाटन नगर क्षेत्र में प्रत्येक ग्रामो में उत्साह से मनाया जाता है। इस वर्ष भी कोरोना के नियमो का पालन करने के शर्त पर प्रशासन द्वारा छूट दी गयी है। और अपने अमरपाटन में बड़े स्वरूप पर नावदुर्गोत्सव मनाए जाने का निर्णय स्थानीय धर्म निष्ठावान श्रद्धालुओं ने किया है। विश्व हिंदू परिषद अमरपाटन ने अनुविभागीय दंडाधिकारी, पुलिस थाना व नगर परिषद में अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ ज्ञापन देकर गांव -गांव में अवैध मदिरा व अंडा मांस की दुकानें नवरात्रि में बन्द रखने का आग्रह करते हुए प्रशाशन को अवगत कराया। साथ ही आरोप लगाया कि 6 वर्षों से नगर में जगह-जगह अव्यवस्थित रूप से खुले अंडा-मांस कि दुकानों को एक मंडी के रूप में नगर से बाहर संचलित करवाएँ। यदि प्रशासन उदाशीनता बरतता है तो बजरंग दल की अगुआई में आंदोलन व विरोध किया जाएगा।जहाँ राजेंद्र सिंह प्रांत संयोजक धर्मप्रचार, दिवाकर सिंह प्रखंड अध्यक्ष, पप्पू शर्मा प्रखंड संयोजक, राकेश प्रताप सिंह, जिला सहसंयोजक, सुनील पटेल प्रखंड मंत्री, अरविंद शर्मा जिला गौरक्षा प्रमुख, आशीष केसरवानी, गणेश ताम्रकार नगर अध्यक्ष, सोमप्रकाश पांडे नगर मंत्री, सत्यभान दुवेदी, सुमित मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, वेदांत दुवेदी, ऋषि मिश्रा, अभिषेक निगम आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page