पैसे के लिए मामूली बात पर खूनी संघर्ष, पुलिस मामले की जांच में जुटी

- पिता पुत्र ने मिलकर युवक के ऊपर गैंती से किया जानलेवा हमला।
डिंडोरी दर्पण। मामूली पैसे की विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया,बताया गया कि जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव में पैसे का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पैसे के विवाद को लेकर पिता और पुत्र ने मिलकर एक युवक के ऊपर गैंती से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया ओर युवक शहपुरा पुलिस थाने पहुंचकर पिता और पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शहपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक पैसे के विवाद को लेकर युवक खेमराज चौधरी के ऊपर पिता रतनलाल झारिया और पुत्र सनोद झारिया ने मिलकर युवक की बेदम पिटाई कर दी और गैंती से प्राणघातक हमला कर दिया,गंभीर अवस्था में युवक का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है, फिलहाल आगे की तफ्तीश शहपुरा पुलिस कर रही है।



