कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कृष्ण वृद्धा आश्रम मे किया गया पौधारोपण कार्य

कटनी दर्पण मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी माननीय संजय कस्तवार जी एवं माननीय मनीष कौशिक जी के मार्गदर्शन में कटनी जिले की सामाजिक संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत
पंच जा जल भूमि वन जीव जंतु पर्यावरण संरक्षण बचाने हेतु

संस्था की प्रदेशाध्यक्ष / समाजसेवी व PLV श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में दद्दा धाम कृष्ण वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ आंनद उत्सव के रंग में विभिन्न प्रकार के फलदाई एवं औषधीय पौधों का रोपण कार्य किया गया उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरुवर दद्दा जी की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण से माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व PLV श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण वृद्धा आश्रम व्यवस्थापक अशोक गेंडा ने कहा कि हमारे कृष्ण वृद्धा आश्रम में संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति की प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी व PLV श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने जीवन को सुखमय बनाने व सुरक्षित रखने हेतु मास्क लगाना अनिवार्य कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और आज पौधारोपण कार्य सम्पन्न हुआ हम आपको सभी को मिलकर एक एक पौधा रोपण कार्य अवश्य करना चाहिए क्योंकि पेड़ फल ना देगा ना सही,छांव तो देगा तुमको पेड़ बूढ़ा ही सही, लेकिन आंगन में लगा रहने दें हम सबके जीवन में बहुत जरूरी है, इस दौरान समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि हम, आप, घर, परिवार, समाज में बुजुर्ग हमारे समाज का स्वाभिमान हैं, उनसे ही घर की रोनक है और वह हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है हम सब को मिलकर इनका आदर सम्मान करना चाहिए,, ताकि आगे चलकर हम बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें समझा सकें कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता उस घर में कभी भी सुख समृद्धि और शांति सूकून एवं संतुष्टि नहीं मिलती है मंचासीन अतिथियों कृष्ण वृद्धा आश्रम व्यवस्थापक अशोक गेंडा, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री मति कामिनी गुमास्ता ने की विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रीति लता भट्टाचार्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष श्री मति मनीषा प्यासी, नंदकिशोर पयासी पंडित सतीश पांडेय सहित सभी का स्वागत समाजसेवी व PLV श्रीमती वंदना गुप्ता एवं समाजसेवी व PLV श्रीमती आभा गुमास्ता द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में बुजुर्गों के मुख्य आतिथ्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पंच जा जल भूमि वन जीव जंतु पर्यावरण संरक्षण बचाने हेतु विभिन्न प्रकार के फलदाई एवं औषधीय गुणों से भरपूर आम, आंवला,मुनका अशोक के छायादार पौधा रोपण कार्य सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सराहनीय सहयोग समाजसेवी अमित निषादराज,राम सिंह, पंडित सतीश पांडेय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया सभी महिलाओं व बुजुर्गों सहित सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी द्वारा किया गया, इस दौरान समाजसेवी राकेश गौतम, रामकिशन सोनी छोटेलाल शुक्ला संतोष गुप्ता विनोद सेठीया रामकिशोर पटेल राकेश बेन,शिवा, उर्मिला बेन, सहित सभी लोगों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page