मध्य प्रदेशसतना दर्पण
शिकायतों का तत्काल करे निराकरण पुलिस ने ली बैठक

सतना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव द्वारा थाना एवं राजपत्रित अधिकारियों के रीडरों की बैठक ली गई ।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हितिका वासल भी उपस्थित रहे।
यह बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम था, जिसमें रीडरों से यह अपेक्षा की गई कि थाने एवं एसडीओपी कार्यालय आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण कैसे करें,
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों एवं सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली आवेदन पत्रों के निराकरण के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए गए।



