माधवनगर उपकार्यालय में शिविर प्रारंभ

हितग्राहियों के दस्तावेजों में किया जा रहा परिसीमन अनुसार सुधार कार्य
कटनी दर्पण – निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे के निर्देशों के परिपालन में नगरीय निकायों की सीमा वृद्धि एवं वार्ड परिसीमन के अनुसार नवनिर्मित वार्डो के हितग्राहियों के वर्तमान प्रचलित ए.पी.एल राशन कार्डो एवं समग्र आई.डी में नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पता का आवश्यक सुधार/संशोधन कार्य हेतु नगरनिगम के चारों जोन कार्यालयों में वार्डवार पृथक पृथक तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जाना है।
खाद्य शाखा प्रभारी गजानन पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस माधवनगर उपकार्यालय जोन क्रमांक 4 में वार्ड कमांक 34 से 45 तक के हितग्राहियों के ए.पी.एल राशन कार्ड एवं समग्र आई.डी में नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पते का आवश्यक सुधार/संशोधन कार्य हेतु शिविर का आयोजन किया जाकर जोन कार्यालय में उपस्थित हितग्राहियों के दस्तावेजों में आवश्यक सुधार का कार्य किया गया। आज प्रातः से पुनः कार्यालय में उपस्थित हो रहे हितग्राहियों के दस्तावेजों में आवश्यक सुधार का कार्य किया जा रहा है।
निगमायुक्त श्री धाकरें नें हितग्राहियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए माधवनगर उपकार्यालय जोन क्रमांक -4 में 23 अक्टूबर 2020 तक एवं 27 व 28 अक्टूबर 2020 को शिविर का आयांेजन किया जाकर आवश्यक सुधार कार्य करनें के निर्देश दिए है।
निगमायुक्त श्री धाकरे नें वार्ड क्रमांक 34 से 45 तक के ऐसे समस्त हितग्राहियों जिन्हे अपनें राशन कार्ड व समग्र आई.डी में नवीन वार्ड अनुसार संशोधन कार्य कराना है नगर निगम के जोन क्रमांक – 4 माधवनगर उपकार्यालय में नियत दिनांकों में आयोजित शिविर के माध्यम से दस्तावेजों में सुधार कार्य का लाभ प्राप्त करनें की अपील की है।



