डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय तलाब को लीज लेकर करवाया मछली पालन,अब कुछ लोग कर रहे अपत्ति

  • जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत खिरसारी ग्राम पंचायत का मामला।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरसारी गांव में एक युवक द्वारा कर्ज लेकर शासकीय तालाब में शासन के आदेश अनुसार लीज में लेकर मछली पालन का कार्य करवाया था, लेकिन अब कुछ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आपसी रंजिश रखते हुए आपत्ति उठाई जा रही है, जिससे परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर मामले की जांच करवाने की मांग की गई है। पीड़ित युवक नारद कुमार की माने तो कुछ महीनों पूर्व गांव से दूर एक शासकीय तालाब को प्रशासनिक अनुमति लेकर व ग्राम पंचायत की सहमति से तालाब में मछली पालन का कार्य शुरू करवाया था, लेकिन अब कुछ कथित ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति के बाद युवक की परेशानी बढ़ गई है,परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।

  • पीड़ित ने नहीं दिया रिश्वत तो करने लगे आपत्ति।

परेशान ग्रामीण नारद कुमार राठौर की माने तो शासन के निर्देशानुसार बरगद वाले तालाब जिसकी खसरा नंबर 229 है, नियमानुसार 10 वर्ष के लिए प्रशासन द्वारा मछली पालन करने के लिए आवंटित की अनुमति दी गई है, लेकिन अब कुछ स्थानीय ग्रामीणों को रिश्वत ना देने के चलते आपत्ति उठाई जा रही है। पीड़ित ने शिकायत में उल्लेख किया कि तालाब में मछली पालने के लिए कर्ज लेकर मछली पालन कार्य करवा रहा है, जहां गांव के आवेदकों द्वारा रिश्वत न देने पर तलाब में केमिकल डालकर मछलियों को नष्ट कर देने की धमकी भी लगातार दी जा रही है, साथ ही तालाब की मेड पर रखवाली करने के लिए बनाए गए झोपड़ी को भी जलाने की धमकी आवेदकों द्वारा आए दिन दी जा रही है। पीड़ित ने शिकायत में उल्लेख किया कि गांव के बाबू राम, रघुनाथ, सानित, भूपत सिंह ,राजकुमार, हीरा सिंह, हरि सिंह, कुलदीप ,माधव सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह ,राधेलाल, नरोत्तम ,चंद्र सिंह व अन्य लोगों के द्वारा लगातार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में उल्लेख किया कि मछलियों की रखवाली करने के लिए गांव से दूर तालाब की मेड़ पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है, जिससे पीड़ित ने जान को खतरा बताया है।पीड़ित ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page