भाजयुमो ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूतला

- इमरती देवी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज है भाजपा
डिण्डौरी दर्पण ब्यूरो। विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री एवं काग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के द्वारा दलित महिला एवं म.प्र. सरकार मे केबिनेट मंत्री इमरती देवी को जिस प्रकार से अपशब्द का प्रयोग किया है जो अत्यंत निदंनीय है।इसी को लेकर प्रदेश व्यापी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के आव्हान् पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनीश शर्मा व महामंत्री हषवर्धन कटारे के नेतृत्व मे भाजयुमो के द्वारा कमलनाथ का पूतला दहन किया गया। युवामोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय से चौराहे तक कमलनाथ के पूतले को घसीटकर जमकर नारेबाजी की आक्रोशित युवाओ ने कहा कि देश के किसी भी नारी का अपमान युवा मोर्चा नही सहेगा और जिस प्रकार का विवादित बयान कमलनाथ के द्वारा दिया गया है वह उनकी गंदी राजनीति को दर्शाता है। युवा मोर्चा कमलनाथ जैसे नारी का अपमान करने वाले नेता को कदापि माफ नही करेगा और आज उस पुतले के माध्यम से युवामोर्चा अपना आक्रोश कमलनाथ के प्रति दिखा रहा है। कांगेस पार्टी मे इस प्रकार के विवादित नेताओ की भरमार पड़ी है जो कि आये दिन कभी महिलाओ तो कभी युवाओ को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहते है जो कि उनकी ओछी मानसिंकता को दर्शाता है। किन्तु युवामोर्चा अब शांत नही बैठेगा और इसका परिणाम आने वाले समय मे जनता इनको देगी। उक्त कार्यक्रम मे पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती जिला मंत्री प्रीतम मरावी, जिला कार्यालय मंत्री जी.एल. मालवीय, मनीष नायक, धोबी सिंह परस्ते, लक्ष्मण ठाकुर, चन्द्रशेखर नायक, शैलेन्द्र ठाकुर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अनीश शर्मा, युमोजिला महामंत्री हर्षवर्धन कटारे, युमो. प्र. का.स. अविनाश छावड़ा, युमो जिला उपाध्यक्ष, युमो जिला मंत्री राकेश परस्ते, कान्हा प्रशनानी, युमो कोषाध्यक्ष विवेक अहिरवार, युमो कार्यालय मंत्री यशवंत तोमर, अभिषेक साहू, प्रशांत सोनी, पीताम्बर पाराशर, जयसिंह राठौर, रणजीत सिंह राजपूत, निखिल सोनी, एवं अन्य कार्यकर्तागण मोजूद रहें।



