खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ाने की उठाई गई मांग।

किन्नर समाज ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

जबलपुर। दिल में देशभक्ति और जन सेवा का जज्बा लिए, सत्यमेव जयते का जयघोष करते, हमारे ये पुलिसकर्मी 24 घंटे जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
वर्तमान समय में पुलिस महकमे पर काम का बोझ इतना अधिक बढ़ गया है। कि सारी मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर। समाज केवल इनसे अपेक्षाएं ही रखता है। लेकिन बदले में मिलने वाली सुविधाओं और वेतन की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता। सबसे बड़ी विडंबना की बात यह है कि, सुरक्षा महकमे से जुड़े होने के कारण पुलिस कर्मियों को खुद अपनी आवाज उठाने का अधिकार नहीं है। वे अपने हक के लिए सामने नहीं आ सकते। हड़ताल पर नहीं जा सकते काम बंद नहीं कर सकते।
हालांकि पुलिस विभाग का हड़ताल पर जाना या काम बंद कर देना देशहित जनहित और सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि समाज को इन पुलिसकर्मियों पर बढ़ते काम के बोझ और मिलने वाली सुविधाओं पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए। महर्षि अरविंद वार्ड की पूर्व पार्षद और जबलपुर किन्नर समाज की अध्यक्ष हीरा बाई ने अपनी साथी रजनी, नेहा, के साथ
इमरान खान, श्याम, रवि के साथ मिलकर कलेक्टर जबलपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सौपे गए इस ज्ञापन में पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे उन्नीस सौ से बढ़ाकर ₹2400

की प्रमुख मांग रखी गई लेकिन इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश, 24 घंटे में केवल 8 घंटे की ड्यूटी, बेहतर चिकित्सा और आवासीय सुविधाएं, क्रमोन्नति और पदोन्नति जैसी विसंगतियों को दूर करने और उक्त मांगों के संबंध में नया उचित कार्यवाही करने की बात प्रशासन के समक्ष रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page