प्रतिमा विसर्जन हेतु घाटों में की जानें वाली आवश्यक व्यवस्थांए का जायजा लेनें पहुचें निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे

कटनी दर्पण। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न घाटों में की जानें वाली आवश्यक व्यवस्था का जायजा आज प्रातः निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे द्वारा लिया जाकर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियेां को निगम के माध्यम से की जानें वाली समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि पर पूर्ण करनें के निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री धाकरे द्वारा नगर के प्रतिमा विसर्जन घाटों गाटर घाट, छपरवाह घाट, पीरबाबा घाट पहुंचकर धाटों एवं निर्मित होनें वाले कुण्डों के स्थल का निरीक्षण किया जाकर विसर्जन घाटों के आसपास एवं विसर्जन पहुंच मार्ग की आवश्यक सफाई व्यवस्था, हैलोजन लाईट स्थापित कराकर अस्थाई प्रकाश व्यवस्था करानें के साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली एवं मान्नीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, भोपाल द्वारा जारी निर्देशांे/मार्गदर्शिका का पालन करते हुए नदियों के घाटों में निर्मित होनें वाले विसर्जन कुण्डों हेतु तिरपाल, शुद्धपानी सहित अन्य संपूर्ण व्यवस्था निर्धारित समयावधि में पूर्ण करानें, स्थल पर स्वच्छता संबंधी फ्लैक्स लगवानें तथा विसर्जन घाटों में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुरक्षा की दृष्टि से बांस, बल्लियों से बैरीकेटिंग का कार्य करानें हेतु उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
पीरबाबा घाट के निरीक्षण के दौरान दुगाडी नाला मार्ग की सडकों के डिवाईडर एवं मार्ग दोनों ओर पन्नियां बिखरी पाये जानें पर पन्नियों का उठाव कार्य किये जानें एवं डिवाईडरों के दोनों ओर की सफाई व्यवस्था में विशेष घ्यान दिये जानें हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, प्र.सहा.यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल, अश्विनी पाण्डेय सहित स्थानीय स्वच्छता निरीक्षक संजय कावडे, नसीम खान एवं वार्ड दरोगाओं की उपस्थिति रही।



