अब बूथ स्तर के कार्यकर्ता विधान सभा में लिखेगे विकास की इबारत

सतना/उंचेहरा।भारतीय जनता पार्टी मंडल उंचेहरा की नई मंडल कमेटी के गठन उपरांत पहला कार्यकर्ता सम्मेलन तनमन पैलेस उंचेहरा में म.प्र.शासन के पूर्व मंत्री एव नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जू देव के मुख्य आतिथ्य व जिला अध्यक्ष नारेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता के साथ मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील सरावगी, उपाध्यक्ष अभ्यांस सिंह परिहार, कुलदीप सिंह महामंत्री निरंजन प्राजपति, तरुण मिश्रा, संस्कार गुप्ता पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
इस दरम्यान नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव ने पार्टी की रीति नीति से नवीन मंडल पदाधिकारीयों को अवगत कराया।
सबसे पहले उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से परिचय लिया ठीक बाद बूथ स्तर में गठित कमेटियों से रु ब रु हुए। इस दरम्यान उन्होंने स्पस्ट लहजे में कहा कि भाजपा की मूल ताकत प्रारंभ से ही कार्यकर्ता रहे है उसी का परिणाम है पार्टी ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है।
मैं बुड्ढा नही अभी जवान हूँ अंतिम सांस तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर पार्टी के सिद्धांतों में चकते हुए पार्टी का काम करूंगा
अपने राजनीतिक जीवन के सफर को उन्हों ने कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा पार्टी ने मुझे राजा का बेटा होने के नाते नही बल्कि मंडल उपाध्यक्ष से अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विधायक मंत्री सांसद तक के सफर में मेरे राजनीतिक संघर्ष को महत्व दिया है।
मेरा सोचना है नगर के वार्डो गाँवो की कमेटियों के सदस्य कार्यकर्ता पदाधिकारी कल मंडल जिला फिर प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी होंगे।
आप से सम्मेलन के माध्यम से आग्रह करूंगा पार्टी के कार्यकर्ता खुल कल जनहितैसी कार्यो को मेरे समक्ष रखे आप सब के सहयोग से ही विधान सभा मे रूप रेखा तैयार कर विकाश कार्य किये जायेंगे। इसके लिए मुझे जो कुछ भी करना पड़े करूंगा।
साथ ही बरगी नहर के सम्बंध में उन्होंने कहा संतना सांसद और मैं स्वयं प्रयास में लगा हूँ जल्द से जल्द वर्गी नहर का पानी हमारे क्षेत्र में आये साथ अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर उन्होंने खुल कर बात रखते हुए कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद किया और कहा कार्यकर्ता मुझसे सीधा संवाद करे बिचौलियों की कोई जरूरत नही है हमारी पहचान पार्टी के मूल कार्यकर्ता है।
इसी तरह जिला अध्यक्ष नारेंद्र त्रिपाठी ने उद्बोधन के दरम्यान कहा परिवार वाद वंश वाद जातिवाद धर्म वाद अन्य दलों में चकता है हमारे भाजपा परिवार में अमीर गरीब और संघर्षी को ही अहम स्थान मिलता है। उसी का परिणाम है देश मे कभी अटल जी तो कभी मोदी जी प्रधान मंत्री बनते है इसी तरह कभी उमा जी तो कभी शिवराज जी मुख्य मंत्री बनते है जिसका सीधा उदाहरण मैं स्वयं हूँ साधारण से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष रूपी सम्मान मिला है। जो कभी आप में से किसी और को मिलेगा।
इस दरम्यान भाजपा के वरिष्ट नेता कान्तिदेव सिंह जूदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमचंद्र ताम्रकार, सुबोध सिंह विन्नू, जनपद सदस्य अशोक दुवेदी, अंत्योदय समिति के जय बहादुर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल ताम्रकार मनोज शर्मा भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम की खासियत यह रही कि सभी अतिथि मंच में न बैठ कर सब एक साथ पंक्ति बद्ध बैठे।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से अटरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह मधुसूधन पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह पप्पू कोलगड़ी, मानिकपुर सरपंच पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह बीरपुर, महामंत्री मइयादीन कुशवाहा, आशुतोष सुक्ला, नितेन्द्र समदरियाँ, बेटू मिश्रा,अमित सिंह,रामू सिंह, के के के गौतम के साथ मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दरम्यान सोसल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया गेट पर सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई



