नशीली दवाओं का विक्रय करने वालो पर चला चाबुक

सतना दर्पण। युवाओ मे कोरेक्स व अन्य दवाइयों को नशे के रूप में उपयोग करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु उन्हें बिना चिकित्सक के परामर्श के नशीली दवाइया उपलब्ध कराने वाले मेडिकल दुकानदारो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सतना श्री धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस एवं औषधि विभाग द्वारा सामूहिक रूप से कार्यवाही करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा प्रभारी थाना प्रभारी कोतवाली उप निरी0 के0एन0 मिश्रा आर0 राहुल सिंह पुष्पेन्द्र बागरी,आर0 अखण्ड सिह आर० हरीश मिश्रा आर० सत्यनारयण की टीम बनाई गयी एवं ड्रग इन्सपेक्टर श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी के सहयोग से संयुक्त टीम द्वारा शहर की मेडिकल दुकानों में मुखबिर भेजकर टेस्ट परिचेज कराया गया जिस पर शाह मेडिकल स्टोर द्वारा बिना वैध प्रिस्किप्सन के आपत्तिजनक नशीली दवा का विकय करते पाये जाने पर संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर सील बंद किया गया जिसका लाइसेंस निरस्त करने की औषधि निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार से जरिये मुखबिर सूचना मिली की कंशल मेडिकल स्टोर का संचालक पूर्व नाम सुधा मुडिकल डीoअग्रवाल द्वारा मेडीकल स्टोर दुकान के सामने स्थित चाय की दुकान चलाने वाले मुन्ना रज्जाक पिता अब्दुल रसीद निवासी बजरहा टोला थाना सिटी कोतवाली जिला सतना के माध्यम से नशीली दवाईयो की विकी करवाता है। उक्त सूचना पर इसी संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर को ग्राहक बनाकर 200 रू0 देकर कंशल मेडिकल स्टोर से नशीली दवाई खरीदने हेतु मुखबिर को भेजा गया । कंशल मेडीकल स्टोर के संचालक डी0 अग्रवाल के द्वारा मेडिकल दुकान के सामने संचालित करने वाले मुन्ना रज्जाक को इशारा देकर मुखबिर बने ग्राहक को नशीली दवाई देने का इशारा किया गया जैसे ही मुखबिर बना ग्राहक के द्वारा मुन्ना रज्जाक को पैसे देकर नशीली दवाई लिया तभी पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रंगे हाथ आरोपी मुन्ना रज्जाक पिता अब्दुल रसीद निवासी बजरहा टोला को पकडा गया ,पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुधा मेडीकल स्टोर के संचालक द्वारा नशीली गोलिया मुझे दी गई है एवं शाम को नशीली दवाईयो को बेचने का पैसा देने पर मुझे कमीशन देता है। चाय की दुकान की तलाशी लेने पर स्पास्मो प्राक्सिवान कैप्सूल, इलेक्ट्राजोनम कैप्सूल स्टील के डब्बे मे रखा था जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 18सी ड्रग एवं कास्मेटिक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है एवं सुधा मेडीकल स्टोर संचालक डी0अग्रवाल की इस अवैध नशीली दवाईयो के अवैध विकी करवाने के संबंध मे पृथक से जॉच कर मेडीकल स्टोर का लायसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही की जा रही है।इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लो मे मेडिकल स्टोर मे मुखबिर को ग्राहक के रूप भेजकर नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली दवाइया खरीदी करने का प्रयास किया गया किन्तु कार्यवाही की सूचना मिल जाने से अन्य दुकान वालो द्वारा बिना प्रिस्किप्सन के दवाईया नही दी गई।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव एवं अतिo पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस एवं औषधि विभाग की इस कार्यवाही से दवाइयो का नशे के रूप मे प्रयोग करने वालो व दवा विकताओ मे हड़कंप।



