डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वन विभाग की कार्रवाई लकड़ी के अवैध तस्करों को किया गिरफ्तार

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत बजाग और पश्चिम करंजिया वन अमले ने मंगलवार की रात छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी करते ट्रक को पकड़ा है जहां से 7 नग साल की लकड़ी बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कार्यवाही को छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कांदा टोला, ठाढ़पत्थरा तिराहों पर अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बजाग वन परिक्षेत्र अधिकारी विष्णु पटेल और पश्चिम करंजिया प्रभारी SJS चंदेल को क्षेत्र में अवैध वन कटाई और तस्करी की सूचनाएं लगातार मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन अमले ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मंगलवार की रात लगभग 9:00 बजे छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक MP17 HH 1908 को रोक तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के अंदर छुपा कर रखी गई 7 नग साल की सिल्ली पटिया और जंगली जानवरों के शिकार में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों को भी जप्त कर वन अमला आगे की कार्यवाही कर रहा है।मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और 2 मोटरसाइकिल सहित आरोपीयों के ट्रक को जप्त कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page