जिले भर में श्रद्धा भाव से चल रहा दुर्गा उत्सव का आयोजन


- आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाए गए हैं दुर्गा पंडाल
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिलेभर में दुर्गा उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है, हर वर्ग के लोग भक्ति भाव से मां की आराधना में लीन है, उपवास रहकर भक्त माता रानी से मन्नतें भी मांग रहे हैं। इसी तरह शाहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर सहित अंचलों में नवरात्र पर्व पर लोगों में काफी नजर आ रहा है, मां भगवती की नौ शक्तियों की उपासना का महापर्व नवरात्रि के चलते जगह-जगह दुर्गा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रतिमा के दर्शनार्थ व पूजा पाठ करने श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है,नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार को मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। मानिकपुर गांव में दुर्गा मंदिर में जल डालने सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो जाता है, नवरात्र के पर्व के चलते माता के मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में आकर्षक विद्युत साजसज्जा से सजावट की गई है।
- रात्रि कालीन कार्यक्रम में हो रहे धार्मिक आयोजन।
नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व के दौरान रात्रि कालीन कार्यक्रमों में रामायण, देवी जस, भजन, कीर्तन आदि के आयोजन भी दुर्गा पंडालों में कराए जा रहे हैं। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व पर माता रानी के नौ रूपों की पूजा पाठ व आराधना की जा है, हर वर्ग के लोगों में माता के भक्ति में लीन है, स्थानीय महिलाएं सुबह 4:00 बजे से ही मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए निकल पड़ती हैं।इसके साथ ही मानिकपुर दुर्गा मंदिर मैं रामायण पाठ, देवी जस, भजन आदि के आयोजन भी आयोजन समिति द्वारा करवाए जा रहे हैं।संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने पर्व के मद्देनजर गाइडलाइन भी जारी किया है, लेकिन कई दुर्गा पंडालों में नियम कानूनों को दरकिनार कर नियमों का पालन नहीं किया जा रहासैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ रही है जहां ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा और ना ही फेस मास्क का उपयोग किया जा रहा है, जो परेशानी का विषय बन सकती है।



