डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

एसिड अटैक के आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के विक्रमपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम चूल्हापानी में एक युवती पर दो लोगों ने एसिड से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता का चेहरा और हाथ झुलस गया है,पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि एसिड अटैक का कारण प्रेम प्रसंग बना हुआ था, तभी दो आरोपियों ने पीड़ित युवती के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।इससे पहले भी जिले में एसिड अटैक से हमले को अंजाम देने के मामले सामने आ चुके हैं।

  • आरोपी और पीड़िता के बीच कुछ दिनों से हो रहा था अनबन।

जानकारी में बताया जाता है कि घर में घुसकर युवती के साथ जबरदस्ती कर एसिड से उसे घायल करने के बाद आरोपी गायब हो गए।युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपीयो को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया गया कि युवती पर एसिड अटैक करने वाले दो युवक जिनके नाम संदीप और अनिल बताया जा रहा है ,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि युवती की मंगनी संदीप के साथ हो गई थी, युवती और संदीप के बीच किसी अन्य लड़की को लेकर अनबन चल रही थी, जिसके चलते संदीप और अनिल ने पीड़िता पर एसिड डालकर हमला किया। इस पूरे मामले की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर दो युवकों को धर दबोचा है। मामले की विवेचना कर पुलिस दोनों युवकों पर कठोर धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है। फिलहाल एसिड अटैक आरोपियों के ऊपर किन धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, यह देर शाम तक पुलिस ने नहीं बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page