कलेक्टर एवं एसपी ने शहीद जवानों को दी श्रृद्धांजलि

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
नरसिंहपुर दर्पण। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस लाईन नरसिंहपुर में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को सलामी दी गयी। सलामी के उपरान्त विगत एक वर्ष में कर्तव्य के दौरान शहीद हुये 256 पुलिस कर्मियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश भार्गव, एसडीएम श्री जीसी डेहरिया एवं अन्य अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।



