डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गांवों में दुर्गा उत्सव को लेकर हर वर्ग के लोगों में दिख रहा उत्साह

  • सुबह व संध्या आरती में उमड़ रही भक्तों की भीड़, नियमों की अनदेखी।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले भर में नवरात्रि पर्व को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है, लोग भक्ति भाव से उपवास रहकर मन्नतें मांग रही है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व पर भक्ति भाव से लोग माता रानी की पूजा पाठ कर रहे हैं। महिलाएं, पुरूष, युवा, युवती सहित सहित अन्य हर वर्ग के लोग उपवास रखकर माता रानी से मनोकामना पूर्ण होने की मन्नतें मांग रहे हैं। दुर्गा पंडालों में विद्युत से आधुनिक साज सज्जा तैयार की गई है, देवी पंडालों में जवारे भी बोए गए हैं ,सुबह शाम आरती के दौरान भाव विभोर होकर महिलाएं सहित पुरुष भक्ति भाव से झूमते नजर आ रहे हैं। सुबह शाम आरती के दौरान दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जहां शासन प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।

  • चांदरानी में स्थापित की गई सर्वजनिक दुर्गा प्रतिमा।

जिले के सामनापुर विकासखंड अंतर्गत चांदरानी गांव में भी सर्वजनिक दुर्गा उत्सव के आयोजन में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना किया गया है।गौरतलब है कि शासन द्वारा दुर्गा पंडालों के लिए गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं,लेकिन शासन के गाइडलाइन दुर्गा पंडालों में नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे कोरोना के खतरे और भी ज्यादा बढ़ते नज़र आ रहे हैं।समनापुर मुख्यालय सहित डूंगरिया, जाताडोंगरी, साल्हेघोरी, चांदरानी, मानिकपुर, कुकर्रामठ, कंचनपुर, बुड़रूखी, खाम्हा, तितराही,बीजापुरी सहित गांव गांवों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, जहां हर दिन विधि विधान से पूजा पाठ किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन के बाद से किसी सार्वजनिक आयोजन को लेकर पहली बार प्रशासनिक अनुमति मिल पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में और भी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। अंचलों में ज्यादातर दुर्गा पंडालों में शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, लोगों की भीड़ बढ़ पंडालों में बढ़ जाती है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page