सेना,पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

कटनी दर्पण । सुबह 9:00 बजे शहीद दिवस के अवसर पर झिंझरी स्थित जिला पुलिस लाईन शहीद स्मारक में भारतवर्ष की सेना, अर्धसैनिक एवम पुलिस बल के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर शहीदों को शस्त्र सलामी उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने शहीदों के नामों का वाचन किया एवम शहीदों के परिवार जनो को शॉल एवम श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर पी मिश्र, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया, एसडीओपी पी के सारस्वत,एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी,निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक बिपिन सिंह, निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, निरीक्षक संदीप अयाची, रेखा प्रजापति, रोहित यादव, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, पुलिस थानों के प्रभारी एवम चौकी के प्रभारी, सूबेदार सोनम उइके, मोनिका खड़से, संजीव रावत, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रविन्द्र सिंह, एस आई उदयभान मिश्रा, उनि रश्मि सोनकर तथा विशेष रूप से शहीदों के परिजन उपस्थित थे।



