यात्री प्रतिक्षालय में बैठकर ग्रामीण करते हैं वाहनों का इंतजार

डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले के शाहपुर क्षेत्र के नदिया ग्राम पंचायत के पास मुख्य मार्ग किनारे विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया गया है, जहां अब ग्रामीण बैठकर वाहनों का इंतजार करते हैं। बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधायक निधि से क्षेत्र में कई स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य करवाए गए हैं। जहां पर अब यात्रीगण बैठ कर वाहनों का इंतजार कर करते हैं।यात्रियों का कहना हैं कि प्रतिक्षालय ना होने से वाहनों के इंतजार करने में काफी परेशानी होती थी, यात्रियों को यहां वहां पेड़ के नीचे, होटल व अव्यवस्थित स्थान आदि में बैठकर वाहनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब यात्री प्रतीक्षालय बन जाने से सुविधा हुई है। जिससे अब शाहपुर के साथ साथ करौंदी, बडखेरा, मानिकपुर,नरिया आदि चिन्हित स्थानों पर विधायक द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया हैं।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम द्वारा जिले के दर्जनों चिन्हित स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कर करवाया है ,इसी तर्ज पर शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी द्वारा भी यात्री प्रतिक्षालय बनवाए जाने की पहल अब की जा रही है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।



