मनहोत्रा बालू माफ़िया का पन्ना से लेकर छतरपुर तक आतंक

मनहोत्रा बालू माफिया पर बंसिया थाना प्रभारी हुए मेहरबान
जिले की सीमा के अंदर बालू का अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ी एल एन टी मशीन. सुभ लाभ होते ही छोड़ी
छतरपुर। लवकुशनगर अनुविभाग में बालू माफियाओं पर थाना प्रभारी तरह मेहरबान है आज उसका उदाहरण बंसिया पुलिस ने दिखा दिया ।पन्ना जिले की चांदी पाठी खदान मालिक मनहोत्रा केन नदी में एल एन टी मशीन उतारकर बालू का अवैध उत्खनन कर रहे है
खेकेदार बालू ठेकेदार पन्ना जिले की सीमा छोड़ छतरपुर जिले की सीमा के अंदर घुसकर खुलेआम बालू का अवैध उत्खनन करने में लगे है वंही बंसिया पुलिस ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही न कर अपने शुभ लाभ के चक्कर मे मेहरबान होती नजर आ रही है तभी तो बंसिया पुलिस ने आज दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अपनी जिले की सीमा के अंदर बालू का अवैध उत्खनन करते हुए एक एल टी मशीन पकड़ी थी फिर जैसे ही पन्ना जिले के बालू माफिया मनहोत्रा के गुर्गों ने थाना प्रभारी को मशीन छुड़वाई शुभ लाभ किया वैसे ही मशीन को छोड़ दिया गया । अरे साहब जब मशीन को छोड़ना ही था तो गांव वालों के सामने मशीन को क्यो पकड़ा शुभ लाभ को मनहोत्रा ठेकेदार एक फोन पर कर देता ।
इस सम्बंध में बंसिया थाना प्रभारी भूपेंद्र अहिरवार से जानकारी लेनी चाही लेकिन उनका मोबाइल बन्द बता रहा था
अरबिंद द्विवेदी
जबलपुर दर्पण



