डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंदर लगा लगता है ताला,बाहर होती है लोगों की भीड़

एसबीआई शाखा समनापुर में नहीं हो रहा नियमों का पालन।

डिंडोरी/समनापुर दर्पण। एक और देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने की दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं,लोगों को फेस मास्क, सामाजिक दूरी रहने के दिशा निर्देश भी लगातार दिए जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित एसबीआई शाखा में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बताया गया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता है, जिससे लोगों की भीड़ बाहर बढ़ जाती है, जो समूहों में बैठकर बैंक के अंदर जाने का इंतजार करते हैं, जिससे वायरस के खतरे और भी ज्यादा बड़ने के आसार दिख रहे हैं, जिन्हें रोकने या लोगों को व्यवस्थित बैठालने बैंक के कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे,जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

  • कोरोना प्रोटोकॉल का बैंक बाहर नहीं हो रहा पालन।

जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर में स्थित एसबीआई शाखा मैं हर दिन लोगों की भीड़-भाड़ नजर आती है। मुख्य गेट में ताला लगा होने के चलते बैंक पहुंचे ग्रामीणों को बाहर अव्यवस्थित स्थानों में समय गुजार कर बैंक के अंदर घुसने का इंतजार करना पड़ता है, जबकि बाहर बैठे लोगों को व्यवस्थित बैठालने के कोई ठोस प्रयास कर्मचारियों द्वारा नहीं किया जाता। कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से लोगों के चेहरों में फेस मास्क सहित व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने व नियमों के पालन करने के निर्देश हैं,लेकिन एसबीआई शाखा समनापुर में कोरोना प्रोटोकॉल को पूरा ना करके मनमानी की जा रही है, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं और कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page