दुर्गा पंडालों में यातायात पुलिस की दबिश,नियमों को ना मानने पर काटे गए चालान

प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस को ना मानने पर की गई कार्रवाई।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। महीनों बाद किसी सार्वजनिक आयोजन को लेकर प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद दुर्गा पंडालों में कोरोनावायरस संबंधी गाइडलाइंस को ना मानने पर यातायात पुलिस द्वारा आयोजन समिति के ऊपर चलानी कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम यातायात पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय के दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया, जहां कई दुर्गा पंडालों में शासन के दिशा निर्देशों को ना मानने पर आयोजन समितियों के ऊपर चलानी कार्यवाही की गई है। बताया गया कि प्रशासन द्वारा किसी सार्वजनिक आयोजन को लेकर महीनों बाद अनुमति दी गई है, जहां शासन द्वारा गाइडलाइंस भी निर्धारित किए गए हैं, लेकिन गाइडलाइंस को ना मानकर आयोजन समिति मनमानी कर रहा है,जिस पर यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही की गई है। जानकारी में बताया गया कि जिला मुख्यालय डिंडोरी में यातायात प्रभारी राहुल तिवारी द्वारा दुर्गा पंडाल में लगातार लग रही भीड़ को देखते हुए व जिले में लगातार कोरोना के बड़ती तादाद को ध्यान में रखकर यातायात विभाग द्वारा लोगों को समझाइश देते हुए नियमों को ना मानने वालों के ऊपर चलानी कार्यवाही की गई है। यातायात विभाग द्वारा लोगों को जागरूक कर शासन की दिशा निर्देश के नियम का पालन करने को कहा गया है। शासन के दिशा निर्देशों को ना मानने वालों को दंडित व चलानी कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में यातायात की पूरी टीम उपस्थित रही और लोगों को दिशा निर्देशों के पालन करने सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मास्क लगाकर दुर्गा पंडालों में आने की समझाइश दी गई है।
- ग्रामीण अंचलों के दुर्गा पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़।
जिला मुख्यालय सहित समनापुर, अमरपुर ,शाहपुरा, विक्रमपुर ,बजाग, करंजिया, समनापुर सहित ग्रामीण अंचलों के कई दुर्गा पंडालों में लोग शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते, एक दूसरे से दूरी, फेस मास्क आदि का उपयोग ना के बराबर ही किया जा रहा है।अंचल के गांवों में लोगों में जागरूकता की कमी है,संसाधनों का अभाव भी नहीं होता, जिस कारण अंचलों के ग्रामीण शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर पाते, जिससे कोरोना के खतरे बढ़ने के आसार और ज्यादा दिख रहे हैं, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं और प्रशासन से मांग की गई है कि ग्रामीण अंचलों के दुर्गा पंडालों में भी शासन के दिशा निर्देशों का पालन करवाया जाए, ताकि कोरोनावायरस के खतरे कम हो स
कें।



