डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राशि आहरण होने के बाद भी नहीं करवाया आंगनवाड़ी परिसरों में बाउंड्रीवाल

  • केंद्रों को सुसज्जित करने आवंटित हुई थी राशि।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों को सुसज्जित व गार्डन के आकार सहित वातावरण अनुकूल बनाने जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य करवाने के नाम पर आई राशियों का आहरण करने के बाद भी कई जिम्मेदारों ने अभी तक निर्माण कार्य नहीं करवाया है।ताजा मामला समनापुर जनपद के बहेरा टोला ग्राम पंचायत में सामने आया है,जहां बाउंड्री वाल निर्माण कार्य के नाम पर राशि आहरण होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करवाया गया है। गौरतलब है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को सुसज्जित करने व गार्डन बनाने सहित वातावरण अनुकूल बनाने आदि उद्देश्यों को लेकर शासन द्वारा प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों को बाउंड्री वॉल निर्माण कार कराए जाने की पहल की जा गई थी,जिसमें कुछ जिम्मेदारों द्वारा पैसे आहरण करने के बाद भी केंद्रों में बाउंड्री वाल का निर्माण का नहीं करवाया जा रहा, जिस पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

  • कई केंद्रों में खानापूर्ति के लिए हुए हैं निर्माण।

गौरतलब है कि जिले भर के सैकड़ों आंगनवाड़ी केंद्रों में अनुकूल वातावरण बनाने सहित आदि उद्देश्यों को ध्यान में रखकर शासन द्वारा पैसे आवंटित की गई थी,जहां राशियों का आहरण मनमानी पूर्वक करके निर्माण कार्यों को खानापूर्ति तक ही सीमित रखा गया। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में अस्थाई तौर पर केंद्रों को सुरक्षित तो करवा लिया है,लेकिन बच्चों को कटीली झाड़ियों से खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि सुसज्जित बाउंड्री वाल निर्माण कार्य करवाने के लिए लगभग 50-50 हजार की राशि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों में आवंटित की गई थी, जिन्हें निर्माण कार्यों को खानापूर्ति तक ही सीमित रखा गया और अब आलम यह है कि बाउंड्री वाल निर्माण का कोई अस्तित्व ही नहीं बचा, जिसे लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं, और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page