किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार प्रधानमंत्री की पहली प्राथमिकताः नरेन्द्र राजपूत


कृषि संशोधन विधेयक को लेकर भानपुर मे किया गया सभा का आयोजन।
डिंडोरी/शहपुरा दर्पण। भाजपा द्वारा लगातार कृषि संशोधन सुधार विधेयक संबंधी जानकारी हाट बाजारों सहित ग्राम केन्द्रो में पहुचाई जा रही है। इसी क्रम मे भानपुर के साप्ताहिक हाट बाजार में सभा का आयोजन रखा गया, जहां पर कृषि सुधार विधेयक बिल की सही जानकारी दी गई तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में ना पड़ने की अपील भी की गई है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे के मुख्यआतिथ्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व व कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष बद्री साहू की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के गरीब, युवा, महिला व किसान हितेषी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबके कल्याण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कृषि अधिनियम के तहत किसानो से उनकी उपज की बिक्री पर कोई उपकर या लगान नहीं लिया जायेगा साथ ही इसके तहत किसानो के लिए एक अलग विवाद समाधान तंत्र की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
एक देश एक बाजार।
आगें उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत मे ‘‘एक देश एक बजार’’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर जिलापंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की कमलनाथ के द्वारा महिलाओं को अपमानित किया जाता है, अभी वर्तमान में केबिनेट मंत्री महिला नेत्री इमरती देवी को आइटम कहकर अपनी सोच और मानसिकता का परिचय दिया, जो मातृशक्ति सम्मान नही कर सकते वो प्रदेश की क्या सेवा करेंगे। 15 महीनों में गरीब जनता किसान महिलाएं सभी परेशान थे, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पैसा का रोना रोती रही, आम जनता परेशान थी वहीं प्रदेश में पुनः शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में खुशहाली आई है।कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता से दूरी बना ली थी और तबादला उद्योग में ही मगन थी। भाजपा जिलामहामंत्री एवं प्रभारी जयसिंह मरावी ने बताया कि कृषि सुधार विधेयक किसानो के हित मे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय है। पूरे देश के किसानो को दलाल, बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी एवं फसलो की वास्तविक कीमत अब उन्हें मिल पायेगी जिससे किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे। सभा बद्रीप्रसाद साह, धोबी सिंह परस्ते ने भी संबोधित किया।
किसानों के बीच कृषि बिल पर झूठ फैला रही कांग्रेस।
भाजपा मंडल अमरपुर अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा किसानों के फायदे के लिए लाऐ गये कृषि बिल के संबंध में झूठा प्रचार किया जा रहा है जबकि कृषि बिल में समर्थन मूल्य एवं मण्डी के अतिरिक्त किसानों के अपनी उपज जहां अधिक दाम मिले वहीं बेचने का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन हारून खान एवं अभार जिलामंत्री प्रीतम मरावी ने व्यक्त किया। इस मौके पर अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उजियार सिंह धुर्वे, धोबी सिंह परस्ते, डॉ. जितेन्द्र व्यौहार, राजबहादुर ठाकुर, रायसिंह नेताम, रमाकांत मानिकपुरी, प्रीतम साहू, किशोर मार्को, रामकुमार वनवासी, अनिल साहू, लक्ष्मी यादव, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव, कोमल यादव, मानसिंह धुर्वे, संदीप, श्रीराम बर्मन, इन्द्रकुमार मिश्रा, अहद खान, उदयचंद यादव, रामसुमेर यादव, मिथलेश कुमार, समरसिंह धुर्वे, शोभाराम धुर्वे, आनंदी साहू, नजर मोहम्मद, दयाराम, कोमल पड़वार, राजेश, लालू धुर्वे, मूलचंद यादव, शेख असीर खॉन, अघनूसिंह मरकाम बड़ी संख्या मे ग्रामीणो की उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



