विकास यात्रा के दौरान हुआ था नल जल योजना का शिलान्यास पड़ा अधूरा

- शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी।
डिंडोरी शाहपुर दर्पण। जिले के जनपद मुख्यालय डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरा माल मैं पीएच विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग में कई बार लिखित शिकायत की गई है, लेकिन कोई आला अधिकारी आज तक जांच करने नहीं आए और ना ही किसी प्रकार का कोई पहल की गई,जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो विकास यात्रा के दौरान गांव में नल जल योजना के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन शिलान्यास के 2 वर्ष बाद भी नल जल योजना को पूरा कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।रोजमर्रा के कार्यों को छोड़कर ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए यहां वहां भटकती नजर आती है, बावजूद अधूरा पड़ा जल योजना को पूरा कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही।
- तीन लाख में हुआ था टेंडर प्रक्रिया।
गौरतलब है कि सन् 2017 -18 मैं पीएचई विभाग द्वारा टेंडर निकाला गया, जिसमें ₹300000 का टेंडर स्वीकृत हुआ, जिसमें ठेकेदार के द्वारा केवल 10 पाइपों को बिछाया गया और काम को आधा अधूरा छोड़ कर वापस चला गया ,उसके बाद आज तक नल जल योजना में किसी भी प्रकार की कोई लागत नहीं लगाई गई। ग्रामीणों की माने तो समस्या की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से करने पर यह दलील दी जा रही है कि ठेकेदार का टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो चुका है, इसलिए नल जल योजना का काम अधूरा है, जिससे स्थानीय ग्रामीण परेशान है। बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आती है,स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही अधूरे पड़े नल जल कनेक्शन को पूरा कराए जाने की मांग की गई है, ताकि लंबे समय से बनी लोगों की समस्या से निजात मिल सके।



