खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पुलिस का पे ग्रेड बढ़ाने की मांग पहुंची राजधानी।


बाइक राइडर्स का ग्रुप बुलंद कर रहा है आवाज़।

जबलपुर। देशभक्ति और जन सेवा का जज्बा दिल में लिए जो युवा पुलिस की नौकरी में आते हैं उन्हें इस बात का एहसास अपनी ड्यूटी के दौरान होता है कि काम का दबाव कितना है काम के घंटों का कोई तय मानक नहीं है उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर रहना पड़ता है और जन सेवा करनी पड़ती है।
लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपने हक में आवाज उठाने की इजाजत नहीं होती फिर चाहे पे ग्रेड कम हो या सुविधाएं ना मिले या फिर कोई दूसरी परेशानी हो उसे वह केवल अपने अधिकारियों से कह सकते हैं और अधिकारी ऊपर के अधिकारियों तक समस्या का समाधान हुआ या नहीं यह पूछने का अधिकार भी उनके पास नहीं होता।
ऐसी स्थिति में इमरान खान ताज उस्मानी कोमल चौधरी मरकाम और दूसरे साथियों ने प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर कार्यालय में जाकर पुलिस के संबंध में अपनी कुछ मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह सभी युवा जबलपुर और अन्य क्षेत्रों से बाइक राइड करते हुए भोपाल पहुंचे और अपनी मांगों के संबंध में राजधानी भोपाल में भी ज्ञापन दिया। जिनमें प्रमुख इस प्रकार हैं पुलिस का पे ग्रेड बढ़ाया जाए, कार्य के घंटों को तय किया जाए, सप्ताह में 1 दिन और महीने में 4 दिन छुट्टी मिले, पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था हो, क्रमोन्नति और पदोन्नति के नियमों में सकारात्मक बदलाव किए जाएं।
हमारे देश के देशभक्त इमानदार कर्मठ पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए उठने वाली आवाज अब देश के कोने कोने में पहुंचने लगी है प्रदेश के सभी छोटे बड़े शहरों से कस्बों से और गांव से पुलिस कर्मियों के समर्थन में इमरान खान मित्र मंडल और उनके साथियों द्वारा यह आवाज उठाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page