डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कुछ वर्षों पूर्व कराया गया निर्माण,अब छत से उखड़ने लगे प्लास्टर

आंगनवाड़ी के बच्चों सहित स्टाफ को बना रहता है खतरा।
डिंडोरी दर्पण । जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी के पोशक ग्राम रसोई में कुछ वर्षों पूर्व भी बनाए गए लाखों रुपए के आंगनवाड़ी भवन अब जर्जर होने गया है। आलम यह है कि जगह-जगह से प्लास्टर गिरने लगे हैं बरसात के दिनों में पानी भी टपकता है,जिससे भवन की हालत दिनों दिन और खस्ताहाल होती जा रही है।जिसकी मरम्मत कराए जाने जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिस कारण भवन धीरे-धीरे अब और जर्जर होती जा रही है, बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियां सहित अन्य कार्य कराने में भी परेशानी हो रही है।जगह-जगह से प्लास्टर गिरने से बच्चों को खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कार्यों को करवाते वक्त गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता, जल्दबाजी में निर्माण कार्य को खाना पूर्ति तक ही सीमित रखा जाता है, ऐसे में कुछ वर्षों चलने के बाद बनाई गई लाखों रुपए के भवन जर्जर होने लगती है और स्थानीय लोगों को भवन का लाभ नहीं मिल पाता।

केंद्र का संचालन होता है प्रभावित।

जानकारी में बताया गया कि आंगनवाड़ी भवन जर्जर होने के चलते पास ही प्राथमिक शाला भवन के एक अतिरिक्त कक्ष से आंगनवाड़ी केन्द्रों मैं होने वाले गतिविधियों का संचालन कराया जा रहा है।बावजूद जिम्मेदारों द्वारा भवन की मरम्मत का कार्य कराए जाने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, आने वाले दिनों में भवन ना होने से आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियां प्रभावित होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की गई है,लोगों की माने तो समस्या की शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जाती, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने समय रहते जर्जर आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत कार्य करवाए जाने की मांग की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके तथा आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन करने में परेशानी ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page