मध्य प्रदेशसतना दर्पण

अजूबों के लिए माहिर हो चुका है विद्युत विभाग

गरीबों का खून चूसता विद्युत मंडल

सतना| यह पूरी घटना ग्राम पंचायत बम्होरी (जैतवारा) जिला सतना की है जहां आज से लगभग 2 साल पहले विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन किया गया था परंतु जिस स्थान पर यह कनेक्शन किए गए थे वहां आज 2 साल बाद भी किसी भी प्रकार की कोई भी खंभे तक नहीं लगे एवं गरीब किसानों का बिल पिछले 2 सालों से नियमित बिल आ रहा है ऐसा नहीं है की किसानों के द्वारा इसकी शिकायत न की गई हो परंतु आज तक विद्युत विभाग द्वारा कोई भी सुधार नहीं किया गया विद्युत विभाग उन ग्राम वासियों को खून चूस रहा है इसकी शिकायत उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों से तक की परंतु आज तक उनको कोई न्याय नहीं मिला आखिर क्या कारण है जो विद्युत विभाग इतनी बड़ी घोर लापरवाही कर रहा है सोचने वाली बात तो यह है कि क्या बिना खंभे व तार के भी विद्युत विभाग कनेक्शन कर देता है मानव ऐसा लगता है जैसा को विद्युत विभाग द्वारा कोई नया अविष्कार किया गया हो जिसके तहत डायरेक्ट मीटर में बिजली भेज दी जाती है ना तो उसे कोई भी खम्भे की आवश्कता पड़ती न ही उनको तार की आवश्कता पड़ती है | अब यह गरीब किसान शिकायत कर कर के परेशान हो चुके हैं अब इन गरीब किसानों का भगवान ही मालिक है जो विद्युत विभाग के अत्याचार से बचाएं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page