सीट वृद्धि को लेकर एबीविपी ने किया कॉलेज का घेराव, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। सिहोरा खितौला में स्थापित शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय में सीट भर जाने के कारण इस वर्ष 500 विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह गए। इस बात की जानकारी जैसे ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल कॉलेज प्रशासन से बात करके सीटों की वृद्धि करवाया गया । फिर भी 100 से 150 विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गये थे इन विद्यार्थियों के चेहरे पर निराशा देख कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी विद्यार्थियों के साथ कॉलेज का घेराव करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए । और कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा तथा ज्ञापन देते वक्त यह चेतावनी भी दी कि यदि इन सभी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जवाबदेही कॉलेज के प्राचार्य की होंगी । प्राचार्य को ज्ञापन देते वक्त विभाग संयोजक शिवम चौरसिया, जिला संगठन मंत्री , नीलेश साहू, प्रान्त सह सोशल मीडिया संयोजक, ऋषभ द्विवेदी, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य , दीपक साहू, महाविद्यालय प्रमुख आनंद श्रीवास सहित अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



