बहेरा टोला के आंगनवाड़ी भवन पर हो रहा अवैध कब्जा

ग्राम पंचायत के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोपुर के पोशक ग्राम बहेरा टोला में अतिक्रमण कारी हावी है और बच्चों के लिए बनाए गए आंगनवाड़ी भवन को ही कब्जा करने की फिराक में है।स्थानीय लोगों की मानें तो आंगनवाड़ी भवन पर पहले से ही कब्जा जमाने की कोशिश ग्रामीण कर चुके हैं ,कुछ हिस्से को पहले से ही कुछ कथित ग्रामीण अपने कब्जे में रखे हुए थे, लेकिन अब भवन को ही कब्जा करने की फिराक में है और झाड़ियों से बंद बंदोबस्त कर आंगनवाड़ी भवन को कब्जा करने में लगे हुए हैं, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।
- जिम्मेदार लोग भी नहीं दे रहे ध्यान।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग भी अवैध कब्जे को हटाने कोई प्रयास नहीं कर रहे और ना ही अवैध कब्जा हटवाए जाने कोई पहल कर रहे हैं। बताया गया कि कुछ कथित ग्रामीण पहले से ही आंगनवाड़ी भवन के कुछ हिस्से को कब्जा कर चुके हैं और अब पूरी भवन को कब्जा करने की फिराक में है जिसके लिए वह कटीली झाड़ियां से आंगनवाड़ी भवन से सटाकर बंदोबस्त कर दी गई है, जिसे रोकने ग्राम पंचायत की जिम्मेदार सरपंच, सचिव ग्राम कोटवार कोई पहल नहीं कर रहे, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप लगाया गया कि इसी तरह अन्य कई शासकीय भूमि पर कुछ कथित ग्रामीणों के अवैध कब्जे हैं, जिन्हें हटाने भी पंचायत के जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे और ना ही राजस्व अमला भी इस ओर कोई ध्यान दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई है।



