मध्य प्रदेशसतना दर्पण

शिवराज सरकार के मंत्री का सनसनीखेज कारनामा

सतना दर्पण। चाहे संघ प्रमुख मोहन भागवत हो, चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो सभी का यही कहना है कि हम देश के एक से 1 सौ 30 करोड़ भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं । हम न जाति वादी है और न हीं अतिवादी । लेकिन विंध्य प्रदेश से सरकार में शामिल इकलौते मंत्री रामखेलावन पटेल के एक वायरल पत्र ने यहां चल रही समांतर भाजपा की पोल खोलकर रख दी है । यहां सजातीय सांसद व मंत्री ने मिलकर सभी नेताओं को हाशिए पर डाल दिया है, पटेल समुदाय के अलावा सभी वर्गों के मुख्यमंत्री और पार्टी की छवि खराब हो रही है, प्रभारी मंत्री की अनुपलब्धता के चलते जनता की कई काम रूके हुए हैं । पार्टी की भीतरी सतह उबल रही है ,क्षेत्र के संगठन मंत्री कहां है भाजपाइयो को ही नहीं मालूम? मंत्री का वायरल पत्र यह दर्शाता है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र को राजशाही तरीके से चलाना चाहते हैं मंत्री द्वारा विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को एक पत्र लिखा है कि जिले में पदस्थ लोकसेवकों को अमरपाटन विधानसभा में पदस्थ किया जावे । उल्लेखनीय है कि मंत्री द्वारा अनुशंसित पत्र लोक सेवकों में सभी पटेल है जनता सवाल उठा रही है कि क्या भाजपा से पटेलों की पार्टी है । या से भाजपा ने यह तय कर लिया है कि अब आगे कोई चुनाव नहीं होगा । इधर क्षेत्र व जिले की गूंगी ,बहरी और अंधी कांग्रेस भाजपाइयों की कृपा से चना और गुड़ में ही खुश हैं । सच्चाई यह है कि जातिवादी जहर भाजपा को खोखला कर रहा है ,बस कंधा मंत्री जी का और निशा में किसी और का ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page