छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर दर्पण अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर

गौरिहार थाना क्षेत्र का मामला

छतरपुर। ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर यमराज बन कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं
शुक्रवार की शाम सड़क पर पैदल चल रहे युवक को रेत से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई मृतक जितेंद्र कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी इटवा थाना लवकुशनगर अपनी बुआ के यहां से अपने घर जा रहा था तभी सिचहारी गांव जो गौरिहार थाना अंतर्गत आता है वहीं पर ओवर रोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है, वही उदय सिंह और बॉबी सिंह सेंगर का टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर बताया जा रहा है मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page