प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र

मझौली रिपोर्ट ओमप्रकाश साहू
नगर परिषद मझौली में नगर परिषद के द्वारा यह प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में , मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई पाटन, विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार श्यामनंदन चंदेले की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पीआईयू की शाला भवन का शिलान्यास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के , लगभग 100 हितग्राही एवं पीएम सुनिधि योजना के 32 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं उनके खातों का होल्ड हटाए जाने की सूचना देने बाबत रखा गया है ओर पृमाण पत्र पृदान किऐ गए पूर्व में नगर के जनता जनार्दन के द्वारा , भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के माध्यम से प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में आवेदन दिया गया था उस आवेदन का विवरण इस प्रकार है कुछ हितग्राहियों के खातों में होल्ड लगाया गया था एवं कुछ हितग्राहियों के किस्त नहीं आ पा रही थी इन सभी समस्याओं का समाधान करते हुए नगर परिषद मझौली के द्वारा इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से उन समस्त , हितग्राहियों की समस्या का निराकरण किया जा रहा है यह कार्यक्रम दिनांक 7 नवंबर 2020 मुख्य नगरपालिका के सामने बाजार प्लाट मझौली में रखा गया है । संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था नगर परिषद मझौली प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों के माध्यम से किया जा रहा है। नगर परिषद मझौली में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश कुमार दुबे को उनके कार्य के अनुसार प्रशस्ति पत्र दिया गया उनके द्वारा किया गया सराहनीय कार्य ऐसे
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण ई नगर पालिका का क्रियान्वयन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना और लोक सेवा प्रबंधन तत्काल सेवा प्रदाय करना आदि निकाय स्तर पर सराहनीय कार्य है एवं शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार से प्रदेश स्तर पर निकाय का सम्मान बढ़ा जिसमें मुख्य अतिथि पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई एवं प्रशासक तहसीलदार श्यामनंदन चंदेल और मुख्य नगरपालिका अधिकारी जय श्री चोहान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया



