किरर घाट में लाखो की हुई लूट

किरर घाट में लाखो की हुई लूट

बंदूक की नोक अडाकर लाखों की ज्वैलरी हुई लूट, लुटेरे मौके से फरार थाना राजेन्द्रग्राम कर रही पडताल
बृजेंद्र सोनवानी
राजेन्द्रग्राम। किरर घाट मिडवे के पास शाम लगभग 8:30 बजे की यह घटना बताई जा रही है। सोने चांदी की व्यवसायी जय कुमार सोनी के साथ यह वारदात हुई है। पेट्रोल पंप राजेन्द्रग्राम के सामने 16 नम्बर की दुकान करते थे संचालन, स्टेट बैंक रोड अनूपपुर के निवासी हैं,जो अज्ञात चोरो की जय कुमार शाम 8 बजे के बाद राजेन्द्रग्राम से अपनी दुकान बंदकर अनूपपुर अपने घर की तरफ वापिस होन्डा साईन सोल्ड मोटर साईकिल से जा रहे थे। जय कुमार सोनी,ने बताया की कार में सवार 4 से 5 लोग बैठे थे, पहले पीछे से मेरे बाईक को टक्कर मारे है, जय कुमार के गिरने के बाद मार पीट कर मुँह में टेप चिपकाकर फिर झाड़ी झाडीयों के बीच में फेंक दिये और पैसे व ज्वैलरी लेकर अनूपपुर की तरफ फरार हुए है। वारदात कर्ता,लूट की रकम अभी कन्फर्म नही, नहीं है। लूट की घटना को दिया अंजाम के बारे में थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस द्गारा जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित जय कुमार सोनी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती है जहां उनकी उपचार जारी है वहीं उनके परिजन जय कुमार से मिलने पहुंच चुके है।



