बीआरसी कार्यालय की खाली भूमि में निजी गैरेज

मामला जनपद शिक्षा केंद्र उचेहरा का
बीएसी सुनील दत्त ने रख वाई गोमती

उचेहरा। अभी तक आप यह सुनते रहे होंगे कि सरकारी भूमि पर लोग कब्जा कर रहे हैं लेकिन जब सरकारी भूमि पर सरकारी आदमी कब्जा करें तो कुछ बात ही अलग होती है
ऐसा ही एक मामला जनपद शिक्षा केंद्र उचेहरा का है जहां पर तैनात बीएसी सुनील दत्त तिवारी ने अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए गोमती नुमा गैरेज बनवा दिया है
जिसके लिए वहां पर लगे हरे वृक्षों का खुलेआम कत्लेआम किया गया है
इस मामले में बीआरसीसी संजीव कुमार गुप्ता पूरी तरह से अनजान बने हुए हैं या कि फिर अनजान बनने का प्रयास कर रहे हैं मगर कभी भी कोई व्यक्ति देख सकता है कि बीआरसी कार्यालय की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बीएसी ने खुलेआम कब्जा कर लिया है।
इनका कहना है
यह गैरेज सुनील दत्त तिवारी ने बनवाई है पेड़ काटने की जानकारी मुझे नहीं है



