छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पीजी में गौरव ने मारी बाजी

मुख्य लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्यों में पूरा करने से मिली सफलता-गौरव

छतरपुर।स्थानीय शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।जिसमें इस बार दर्शनशास्त्र के गौरव द्विवेदी ने 81.56 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक डाॅ बी डी नामदेव और अपने माता-पिता को दिया।वहीं गौरव का कहना है कि किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विषय के तथ्यों को भली-भांति समझना बहुत जरुरी होता है।किसी भी मुख्य लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में पूरा करने से निश्चित ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।गौरव बताते है कि उनकी खेलने में भी विशेष रुचि है और वह दो बार राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं।गौरव भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।गौरव के प्रदर्शन को सराहते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ डी पी शुक्ला,दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ जे पी शाक्य सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों,परिवारजनों,दोस्तों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं गौरव ने भी अपनी सफलता के लिए अपने गुरुजनों और परिवारजनों सहित सभी का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page