छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संकुल प्राचार्यो एवं बीआरसीसी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी


अशोकनगर। शासन द्वारा समस्‍त शालाओं में अध्‍यनरत छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रोत्‍साहन हेतु छात्रवृति प्रदाय की जाती है। वर्ष 2019-20 में अध्‍ययनरत छात्र छात्राओं को वन क्लिक के माध्‍यम से छात्रवृति प्रदाय की गई थी। जिन छात्रों के त्रुटिपूर्ण एवं बंद खातों के कारण भुगतान नही हो सका था। समग्र पोर्टल पर 29 अक्‍टूबर 2020 तक अपडेट किया जाना था। उक्‍त कार्य समय पर पूर्ण नही कराये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्‍यनारायण द्वारा 20 संकुल प्राचार्यो एवं बीआरसीसी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर सात दिवस में जबाव चाहा गया है।
जारी सूचना पत्र के अनुसार व्‍ही.के.जैन व्‍याख्‍याता प्रभारी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी,रामबाबू रघुवंशी बीआरसीसी ईसागढ़,बृजेश देवलिया प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय ईसागढ़,राजेश श्रीवास्‍तव प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय ईसागढ़,ओमप्रकाश शिवहरे प्राचार्य शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नईसराय,मुनाफ अहमद अंसारी प्रभारी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी चंदेरी तथा प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय चंदेरी,श्रीपाल सिंह सोलंकी बीआरसीसी चंदेरी,महेन्‍द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी अशोकनगर,बीके बमोरिया प्राचार्य शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर,राजेश शर्मा प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर,महेन्‍द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय शाढौरा,राजेश सिंह यादव बीआरसीसी अशोकनगर,उमाशंकर श्रीवास्‍तव प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय पिपरई,रविशंकर शर्मा प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बहादुरपुर,जगतसिंह बरया प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मल्‍हारगढ़,नरेन्‍द्र सिंह बैस व्‍याख्‍याता प्रभारी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी मुंगावली,नरेन्‍द्र सिंह बैस प्रभारी प्राचार्य शा.कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मुंगावली,सिरिल नरेश व्‍याख्‍याता प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मुंगावली तथा श्‍याम बिहारी शर्मा बीआरसीसी मुंगावली को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page