दिवाली की रात आग की भेंट हुआ रोजगार।

आयुर्वेद ब्रम्ह अनुसंधान केंद्र में भड़क उठी आग।
जबलपुर। जीवन की परिस्थितियां तक विषम हो जाती है, जब जमा हुआ रोजगार अग्नि देव को समर्पित हो जाता है।
कुछ ऐसा ही वाकया देखने में आया, दिवाली की रात गढ़ा में। जहां पुराने कछपुरा, आनंद कुंज, इंदिरा गांधी वार्ड में स्थित आयुर्वेदिक दवाइयों की, ब्रह्म अनुसंधान केंद्र के नाम से संचालित होने वाली दुकान में आग लग गई। आग में बेशकीमती दवाइयां जलकर स्वाहा हो गई। साथ ही दुकान के फर्नीचर और इंटीरियर को भी नुकसान पहुंचा।
दुकान के संचालक स्वामी ब्रह्मानंद गिरी का कहना है कि, वो अपने घर में पूजा कर रहे थे और उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। रात 9:00 बजे के बाद जब वह पूजा से उठे तो उन्होंने अपना मोबाइल चालू किया तो कई मिस कॉल पड़े हुए थे। वह मिस कॉल उनके दुकान मालिक की तरफ से थे। उन्होंने फोन लगाया तो पता लगा कि, उनकी दुकान में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड वाले आपको आकर बुझा रहे हैं। जब तक दुकान पहुंचे तो फायर ब्रिगेड वाले आग को बुझा कर जा चुके थे। दुकान में धुंआ धुंआ हुआ उनका रोजगार, उन्हीं की राह देख रहा था। ब्रह्मानंद गिरी का कहना है कि दुकान में करीब कुल मिलाकर ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है और यह बहुत ही दुखद घटना है जो उनके साथ घटी।



