मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

सांकेतिक रूप से होगा मड़ई मेले का आयोजन

मण्डला। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मड़ई मेलों का आयोजन सांकेतिक रूप से किया जाएगा। मड़ई मेलों में झूला एवं सर्कस प्रतिबंधित रहेंगे। इस संबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि त्यौहार एवं मड़ई मेले के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष मड़ई मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से ही किया जाएगा। मड़ई मेला स्थलों पर झूला, सर्कस सहित अन्य भीड़ बढ़ाने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि मड़ई मेले में बाहर से नृतक दल एवं अन्य व्यक्तियों को मनोरंजक कार्यक्रमों के लिए नहीं बुलाया जा सकेगा। मड़ई मेले में मॉस्क लगाना एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाना आवश्यक होगा। त्यौहार में जिले से बाहर गए व्यक्ति दीपावली त्यौहार मनाने वापस घर आएंगे जिससे संक्रमण की स्थिति बढ़ने की आशंका है। इस संबंध में बाहर से आए व्यक्तियों का कोविड सेम्पल लेने एवं नतीजा आने तक घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page