खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भगवान सहस्रार्जुन की जयंती पर हवन पूजन का आयोजन।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग रहे इकठ्ठा

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में हर व्रत और त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्म दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ।हैहय कलचुरी (कलार समाज) के कुलदेवता भगवान सहस्रार्जुन की जयंती के अवसर पर कलचुरी महासभा द्वारा कलचुरी समाज भवन में हवन-पूजन अर्चन का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने बताया कि कोरोना काल के चलते हमने इस बार बड़ा आयोजन नही किया। हवन-पूजन मे आये सभी सदस्यों की र्थमल स्क्रीनिंग कर भवन मे प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम मे बीडी राय, डॉ. राजेश जायसवाल, डॉ. आरएल शिवहरे, डॉ. वीके गुप्ता, जे पी शिवहरे, सुरेश चौकसे, राधेश्याम राय, आशीष राय, मनीष चौकसे, संदीप चौकसे, राजेश जायसवाल और महिला मंडल की लक्ष्मी राय, सपना राय, प्रीती राय आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page