खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला प्रशासन की भू-माफियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

आज सुबह सुबह जिला प्रशासन ने गजेंद्र सोनकर का निवास और ऑफिस किया ध्वस्त।

जबलपुर। माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आज रविवार की सुबह भानतलैया में मुख्य सड़क मार्ग से लगकर करीब 1800 भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये निर्माण को नष्ट करने की कार्यवाही की है । खसरा नम्बर 118/1, 118/6 और 114/4 की इस भूमि पर नगर निगम की अनुमति और नक्शा पास कराये गये बिना कार्यालय का निर्माण कर लिया गया था । अपर कलेक्टर संदीप जी आर के मुताबिक यह भूमि महेंद्र सोनकर, श्रीमती रीना सोनकर और एक अन्य के नाम पर दर्ज है । पुलिस और नगर निगम के सहयोग से सुबह से प्रारम्भ की गई अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही अभी भी जारी है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन तथा सयुंक्त कलेक्टर एवं एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी मौके पर मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page