आवास योजना की राशि के लिए फिर उठाई मांग।

कांग्रेस जिला कमेटी की प्रशासन को अंतिम चेतावनी।
जबलपुर। आवास योजना सरकार के द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई थी। ताकि उन्हें मकान मिल सकें। उनके भी पक्के मकान का सपना पूरा हो सके। लेकिन धरती पर यह योजना, उस समय दम तोड़ देती है। जब प्रशासनिक अधिकारी लापरवाह हो जाते हैं और शासन उनकी मांगों की उपेक्षा करता है।
रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के क्षेत्रीय लोगों में, इस बात को लेकर आक्रोश व्याप्त है कि, उनके यहां करीब 15 सौ मकान स्वीकृत हैं। अभी तक केवल 86 मकानों की दो किस्ते प्राप्त हुई है।
क्षेत्रीय जनों की इस मांग को नेतृत्व दिया, कांग्रेस जिला कमेटी जबलपुर के जिला उपाध्यक्ष अनुविभाग सुशील कुमार जसेले और कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के मध्य प्रदेश प्रदेश सचिव सुरेंद्र यादव ने उनका साथ दिया, विवेक सोनी (राजा) और गोपाल पटेल ने।
क्षेत्रीय जनो की मांग को समझते हुए सुशील कुमार जसेले और सुरेंद्र यादव ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। जल्द से जल्द रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के सभी हितग्राहियों के आवास योजना का पैसा नहीं दिया गया। तो आने वाले नगर निगम चुनाव का कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय जन बहिष्कार करेंगे और इसकी सारी जवाबदारी प्रशासन की होगी।



