अध्यात्म/धर्म दर्पणअंरर्राष्ट्रीय दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युजशिक्षा दर्पण

आज भी नहीं चेते तो अल्पसंख्यक हो जाएंगे।

अधिवक्ता हरिशंकर और विष्णु शंकर के संग हिंदू राष्ट्र का संकल्प।

जबलपुर। यूं तो भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। लेकिन फिर भी धर्मनिरपेक्षता केवल एक पक्ष द्वारा निभाई जा रही है और शेष पक्ष इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं। यदि आज भी हमने अपने वर्तमान को नहीं पहचाना तो आने वाला भविष्य में अधिकार में ले जाएगा।
हिंदुत्व के दमन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज नहीं उठी तो 2050 आते आते हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। देश में धर्मांतरण विरोधी कानून एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून की बहुत ही आवश्यकता है। वर्तमान में जिस तरह गलत कानून के तहत बक्फ समितियां बढ़ा रही हैं, लगातार लैंड जिहाद के कारण मजार बनाता संपत्तियां पर कब्जा किया जा रहा है। ऐसे गलत कानून के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। यह बातें श्री राम जन्म भूमि को मुक्त कराने वाले एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि के अधिवक्ता हरि शंकर जैन एवं विष्णु शंकर जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि के बाद मथुरा, काशी, भोजशाला सहित लगभग 3000 मंदिरों अवैध कब्जों से मुक्त किया जाना है। इन केसों की फाइलें तैयार होकर कोर्ट तक ले जाने की तैयारी है। सभी को ज्ञात हो इतिहास में अन्याय हुआ और गुलामी के चिन्ह अब तक मौजूद हैं। हिंदू संस्कृति का अपहरण हुआ , बिना हंगामा किए उन कानूनों को रद्द कराना है जो हिंदू राष्ट्र बनने में बाधक हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य संस्कृति और मूल्यों की रक्षा कर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की तरफ आगे बढ़ना है। एड. जैन ने मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र द्वारा 12 अक्टूबर 1968 मैं गलत समझौता किया गया एवं हमें श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का रास्ता प्रशस्त करना है। उन्होंने भोजशाला पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कब्जे की नियत से हुआ है। हमें मां सरस्वती को अधिकार दिला कर भोजशाला को भी मुक्त कराना है। धर्मांतरण और लव जिहाद पर उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा लालच देकर अथवा पैसे देकर यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है यूपी में कानून बन रहा है एमपी में भी यह कानून बनाने मुख्यमंत्री से चर्चा की बात की है। उन्होंने इन मुद्दों पर केंद्रीय कानून बनाने की बात पर जोर दिया, ताकि राज्य सरकारें उन कानूनों को मानने को वाद्य हो। पत्रकार वार्ता में हिंदू समन्वयक हिंदू जनजागृति समिति के आनंद जाखोटिया ने कहा कि प्लेस ऑफ वरशिप एक्ट 1991 को समाप्त करने पर जोर दिया, ताकि मंदिरों को कब्जा मुक्त कराया जा सके। पत्रकार वार्ता में हिंदू सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी ने हिंदू समाज को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू करने की बात कही।
इस अवसर पर धीरज ज्ञानचंदानी, सौरभ जैन, उत्कर्ष रावत, नितिन सोनपाली, अक्षय झा, बबलू पटवा, पारस आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page