हितग्राहीयों को बांटे आयुष्मान कार्ड

एसडीएम, तहसीलदार की उपस्थिति में रीठी लोक सेवा केंद्र में बांटे गए आयुष्मान कार्ड
कटनी रिठी दर्पण। रीठी स्थित लोक सेवा केंद्र में आयुष्मान वितरण कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहीयों को कार्ड का वितरण किया गया। बताया गया कि विगत माह शासन द्वारा लोक सेवा केंद्रों मे ही आधार व आयुष्मान कार्ड पंजीयन केंद्र की स्थापना की गई थी। रीठी के लोक सेवा केंद्र में आयुष्मान कार्ड के लिए कुल 28 हितग्राहीयों का पंजीयन हुआ था। शुक्रवार को रीठी लोक सेवा केंद्र मे एसडीएम बलवीर रमन, तहसीलदार राजेश पांडे, नयाब तहसीलदार प्रियंका नेताम, बीईओ राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में नौसिद खांन, बालचन्द जैन, रवि कुमार, रामदास, रामनरेश, विजय, कोमल प्रसाद आदि हितग्राहीयों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं समाधान एक दिवस के अंतर्गत कुछ हितग्राहीयों को आय व निवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम बलवीर रमण, तहसीलदार राजेश पांडे, नयाब तहसीलदार प्रियंका नेताम, बीईओ राजेंद्र सिंह सहित लोक सेवा केंद्र के सोमनाथ यादव, ब्रजेश महोबिया, एहसान कुरेशी, ललित विश्वकर्मा, उमंग खरे, देवेन्द्र महोबिया सहित अन्य जन उपस्थित थे।



