नैनपुर मे हुआ कराते ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित

मण्डला/नैनपुर। गत दिवस स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर में शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओ में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं की कराते ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई ।
जिला कराते प्रशिक्षक त्रिलोक डोंगरे ( ब्लेक बेल्ट 2 डान) से प्राप्त जानकारी अनुसार आदिवासी विभाग के राज्य कराते प्रमुख एवं रमसा के नोडल अधिकारी सिहान राजेन्द्र सिंह तोमर ( छिंदवाड़ा ) के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश अनुसार त्रिलोक डोंगरे द्वारा छात्रों के स्टेमिना ,स्पीड, पावर, तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार येलो से ब्राऊन बेल्ट तक की परीक्षा ली गई । जिसमें छात्र आदित्य धुर्वे ब्राउन बेल्ट, इराम मंसूरी , मेहक मंसूरी , अम्बिका धुर्वे, ने ऑरेंज बेल्ट , और दिशा, हर्षिता, दीक्षा, मोनिका, रूपेश नरेटी, को ग्रीन बेल्ट का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
सफल छात्रों को म. प्र. कराते एसो. से मान्यता प्राप्त गोशिन रियू कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया ( चैन्नई ) से ग्रेड प्रमाण पत्र दिया गया ।
सफल छात्रों को विभागीय उच्चाधिकारियों सहित नैनपुर बी. ओ. पटेल सर् उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य जावेद असलम खान एवं जिला खेल युवा एवं कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार ठाकुर एवं सभी खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित की ।



