ट्रक बोलोरो की टक्कर से 4 लोगों की घटना स्थल पर मौत – एक गम्भीर


एन एच 30 हाईवे के मोहसाम के उड़दना के पास हुआ हादसा
जबलपुर। सिहोरा अंतर्गत ग्राम मोहसाम उड़दना मोड़ पर ट्रक और बोलोरो की सीधी टक्कर में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीँ एक गम्भीर हालत में इलाज के लिए तत्काल भेजा गया । सिहोरा थाना के रात्रि में बीट प्रभारी एस आई महेंद्र सिंह जाटव ,आरक्षक राजीव सिंह ,हेमन्त शर्मा ,शैलेन्द्र तिवारी राजेश पटैल ,राजा कुमार ,सुजित विश्कर्मा तत्काल जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए ।
क्या है मामला – प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि रात्रि के समय बोलोरो चालक अरुण कोल पिता स्व : गुलाब कोल के साथ पंकज बर्मन पिता राजाराम बर्मन , सुजित सिंह धुर्वे पिता स्व : सूरज सिंह धुर्वे ,मोहित शर्मा पिता अशोक शर्मा एवम मोहन कोरी पिता सुरेंद्र कोरी सभी 5 लोग पंचवटी ढाबा में 11 बजे के लगभग खाना खाने गये हुए थे । खाना खाने के बाद सिहोरा वापिश के दौरान रात्रि 12 बजे के दौरान मोहसाम उड़दना मोड़ के पास जैसे ही पहुंचे कटनी की जा रहे प्याज से भरे ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बोलोरो गाड़ी एम पी 21 – CG -0887 को टक्कर मारते हुए चपेट दिया । गाड़ी में सवार पांचों लोगों में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई । व एक मोहन कोरी पिता सुरेन्द्र कोरी को इलाज के लिए तत्काल भिजवाया गया । घटना आधी रात्रि के होने के कारण देर रात जिला एस पी व एडनल एस पी के साथ अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाप ने पहुंचकर आवागमन बाधित को बहाल कराकर केन मशीन की सहायता से ट्रक को सिहोरा थाने में लाकर खड़ा किया । घटना किन कारणों से घटित हुई है उस पर जाँच पड़ताल शुरू की गई हैं ।वहीं चारों मृतकों को सिहोरा शिविल अस्पताल में पीयम कराया गया । व सभी मृतक परिवार के सदस्यों को सौपा गया ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



