मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला

जनता की मांगों का जमीनी क्रियान्वयन ही वास्तविक विकास है-पट्टा
मण्डला। लोकतंत्र में जनता का स्थान सबसे ऊपर होता है। ये शासन प्रशासन विधानसभा लोकसभा सब जनता के लिए ही बनाई गई हैं। जनता की मांगों के अनुसार कार्यों का जमीनी क्रियान्वयन ही वास्तविक विकास कहलाता है और इसी के लिए हम सभी जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को काम करना चाहिए। हमने अपने विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बहुत अधिक मेहनत की है और वह मेहनत धीरे धीरे फलीभूत होते दिखाई दे रही है। यह कहना है बिछिया विधानसभा के जनप्रिय विधायक नारायण सिंह पट्टा का जिन्होंने बुधवार को घुघरी विकासखंड के ग्राम टिकरिया में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। ग्राम पंचायत टिकरिया में विधायक निधि से रंगमंच निर्माण एवं मनरेगा योजना से ग्रेवल सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, जनपद सदस्य जानिया मरावी, सरपंच बैसखिया मरावी, सुखीराम मरावी, अनुराग शर्मा, हीरा बघेल, आमु मरावी, बालसिंह मरावी, नानसिंह तिलगाम, नरबद, भगवानी परते, झुम्मक लाल धुर्वे, अरविंद झारिया, राधेशाह मरावी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page