खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

दिव्यांग संघर्ष समिति ने उठाई अपने अधिकारों के लिए आवाज।


अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। दिव्यांग होना निश्चित ही जीवन पर एक तकलीफदेह बात है। लेकिन यह और दुखद तब बन जाता है। जब दिव्यांग व्यक्ति सामाजिक और व्यवस्था के उपेक्षा का शिकार होता है। ऐसी स्थिति में उन्हें विशेष सहायता की आवश्यकता होती है‌ किंतु उससे उन्हें वंचित किया जाता है।
3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर, दिव्यांग संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोनी के नेतृत्व में सिविक सेंटर स्थित वंदे मातरम चौक पर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एसडीएम दीपाश्री गुप्ता को दिव्यांग जनों ने अपनी 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। प्रदर्शन में मौजूद सभी दिव्यांग जनों को, उनके सम्मान में बुके दिए गए।
प्रशासन द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
दिव्यांगों की प्रमुख मांगों में स्वरोजगार के माध्यम से ई रिक्शा प्रदान किया जाए।
मासिक पेंशन ₹6000 की जाए।
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 लागू किया जाए।
शहरों में नगर निगम की गुमटियों में दिव्यांगों को आरक्षण प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर दिव्यांग संघर्ष समिति की तरफ से सचिव मनोज सतनामी, कोषाध्यक्ष दीपेश सोनी, संयोजक नवीन पटेल, उपाध्यक्ष निकष वैद्य, मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, प्रचार मंत्री विजय साहू, मौजूद रहे।
इसके साथ ही ममत्व सेवा संस्थान की ओर से दीपक पचौरी ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page